
#धमाका न्यूज: एनएसयूआई शिवपुरी ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह ने आज एनएसयूआई शिवपुरी ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की। एनएसयूआई शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान को बनाया गया। शिवपुरी ब्लॉक कार्यकारिणी में 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसित अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजीलाल कुशवाह, नपा नेता प्रतिपक्ष एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, एनएसयूआई आईटी सेल जिलाध्यक्ष राम शर्मा, सौरव सीटू, विजय चौकसे, वीरेंद्र खटीक, पुनीत शर्मा, दयालु जाटव, राजकुमार शाक्य, केके खंडेलवाल, अमित राजावत, अंकित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें