Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: पिछोर में दो गर्भवती महिलाओं ने दिया सीजर से स्वस्थ्य बच्चों को जन्म, दो साल बाद फिर शुरू हुई पिछोर में सीजर से डिलेवरी

शनिवार, 4 जनवरी 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* जिले चिकित्सालय शिवपुरी से भेजे गए एनेसथेटिक चिकित्सक
पिछोर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर में दो वर्ष बाद एक बार फिर सीजर के माध्यम से प्रसव होना प्रारंभ हो गए हैं। पिछोर विकासखंड की दो प्रसूताओं ने स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया। इसके लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी से निशचेतना विशेषज्ञ को पिछोर भेजा गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि पिछोर विकासखंड के 5 डिलेवरी पाइंट पर प्रतिमाह लगभग 350 प्रसव होते हैं। इनमें से हाई रिस्क वाली ऐसी गर्भवती महिलाओं को जिन्हें सीजर की आवश्यकता होती थी, जिला चिकित्सालय या मेडीकल कालेज शिवपुरी में रैफर करना पडता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर के निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी तथा वरिष्ठ संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं म.प्र. श्रीमती अर्चना मिश्रा द्वारा पिछोर विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार करने के निर्देश दिए थे। जिनके परिपालन में पिछोर में सीजर के माध्यम से पुनः प्रसव कराने का निर्णय लिया गया, परन्तु उसमें समस्या निशचेतना विशेषज्ञ पिछोर में पदस्थ न होने से सीजर करना संभव नही हो पा रहा था। ऐसे जिला चिकित्सालय शिवपुरी से निशचेतना विशेषज्ञ डॉ आरपी सिंह को आन काल पिछोर भेजे जाने का निर्णय लिया गया। जिनके साथ स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश शर्मा, स्त्री एवं प्रसूती रोग चिकित्सक डॉ दीपा दुबे, नर्सिग आफीसर  राजो लोधी, दिव्यराज श्रीवास्तव, सपना वंशकार, ओटी अटेंडर राजेश भारती के सफल प्रयासों से दो हाई रिस्क वाली प्रसूताओं ने स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया।
पिछोर की बंदना पाल व पूजा लोधी बनी सीजर के उपरांत मां 
दो बर्ष बाद फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर पर हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सीजर प्रारंभ किए गए। आज 03.01.2025 को सीजर से हुए प्रसवों में पिछोर के ग्राम भगवंतपुरा की वंदना पत्नी नरेश पाल तथा ग्राम बनोटा की पूजा पत्नी फूल सिंह लोधी ने स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया। दोनों प्रसूताओं का प्रथम गर्भधारण था तथा जन्में दोनों बच्चों का सिर बडा होने के कारण प्रसूताओं का सीजर करना पडा।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129