शिवपुरी। स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जाकर जानकारी से अवगत करवाया गया एवं उनके सुझाव भी लिए गए। विभिन्न प्राध्यापक, सहा. प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों द्वारा उनको आवंटित स्कूलों में जाकर सत्र 2025-26 की प्रवेशित छात्राओं की सूची मोबा. नं. सहित ली गई। जो छात्र/छात्रायें स्कूलों में मिले उन्हें कॉलेज चलो अभियान की जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, योजनाऐं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को नई शिक्षा नीति विषयों के चयन व्यावसायिक पाठ्यक्रम आदि की जानकारी भी प्रदान की गई। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को भी इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ताकि वे अपने परिचितों व आस-पास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर सकें।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें