Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: ब्राह्मण समाज को ऊंचे और नीचे का भेदभाव छोड़ना होगा : शर्मा

रविवार, 5 जनवरी 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बिखरते हुए ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला शिवपुरी ने बैठक की। रविवार को कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी में पंडित अरविंद सडै़या  के निवास पर ब्राह्मण विचार बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि पंडित राम प्रकाश शर्मा करसेना वाले थे। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पंडित कैलाश नारायण मुद्गल  पंडित बालकृष्ण शर्मा  मामा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण से किया। बैठक में सभी से अहंकार को त्यागने और आचरण में सुधार लाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी ताकत दिखाई। मुख्य वक्ता ब्राह्मण समाज की जिला उपाध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शर्मा करसैना वालों ने कहा कि समाज को एक करने के लिए ईमानदारी के साथ काम करना होगा। हमें ऊंच नीच के भेदभाव को छोड़ना होगा। सभी को साथ में लेकर चलने की जरूरत है। बोले वर्तमान में हमारे आचरण, आहार, व्यवहार, में गिरावट आई है। उससे धार्मिक क्रियाओं का लोप होता जा रहा है और अपनी दिन चर्चा में बदलाव हमें लाने होगें। ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि पहले समाज में ब्राह्मणों का सम्मान होता था धीरे-धीरे लोगों का नजरिया बदलता चला गया वर्तमान में ब्राह्मण की दुर्दशा हो रही है इसके लिए  हम सभी जिम्मेदार हैं उन्होंने अहंकार को त्यागने  व आचरण में सुधार लाने पर बल दिया। पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने कहा कि दूसरों की सहायता करना हमारा कर्म होना चाहिए। भारत में प्राचीन संस्कृति के प्रति उपेक्षा भाव है इसके बुरे असर भी साफ दिखाई दे रहे है, सेवानिवृत्त कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि परिवार एवं संस्थाएं टूट रही है सम्मान पाने के लिए सबसे पहले दूसरों को सहायता व सम्मान देने की जरूरत है तभी ब्राह्मण समाज अपना खोया सम्मान  फिर से पा सकेगा। पंडित गजानन शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों की प्रशंसा भगवान राम ने भी की थी, उन्होंने चेतावनी दी की कोई ब्राह्मण को नुकसान पहुंचाता है तो उसके कुल का नाश हो जाता है ,पंडित सतीश सडैया एवं पंडित महेंद्र शर्मा ने भी विचार रखें। पंडित राजेंद्र पांडे जी ने कहा कि हिंदू धर्म की अधोगति का मूल कारण ब्राह्मण समाज का पिछड़ना है उन्होंने सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम को समाज की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। पंडित कुंज बिहारी पाराशर धोलागढ़ वालों ने कहा कि हम ब्राह्मणों को सरकारों द्वारा लाभ नहीं दिया जा रहा है फिर भी सभी भारतवासियों में से हम सबसे ज्यादा शोषित और प्रताड़ित हैं। फिर भी 60% नोबेल पुरस्कार ट्रिलियन डॉलर और मल्टी बिलियन कंपनियों को चलने वाले शीर्ष वैश्विक भारतीय मूल के 80% सी ई ओ ब्राह्मण है और आईआईटी और एनआईटी में 60% से ज्यादा प्रोफेसर ब्राह्मण हैं । फिर भी भारत में हमारे साथ चौथे दर्जे के नागरिक के जैसा व्यवहार किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नलिन अवस्थी सुरेंद्र पाठक डॉक्टर सी पी उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित हरगोविंद शर्मा एवं अंत में आभार द्वारका प्रसाद भटैले जी द्वारा किया गया।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129