Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका खास खबर: "डॉक्यूमेंट" में अब ‘India’ नहीं, ‘भारत’ लिखा जाएगा, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय

रविवार, 12 जनवरी 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Indore इंदौर। राज्य सरकार द्वारा सन 1964 में स्थापित किए गए इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने आधिकारिक दस्तावेजों में इंडिया India की जगह भारत bharat शब्द का उपयोग करने का निर्णय लिया है। एक राष्ट्र-एक नाम की अवधारणा के चलते विवि की डिग्री, अंकसूची, ट्रांसक्रिप्ट और पत्राचार में भारत लिखा जाएगा। इसी के साथ डीएवीवी पहला विश्वविद्यालय बन गया जिसने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लागू किया कि अब Document's में ‘India’ नहीं, ‘भारत’ लिखा जाएगा। यह प्रस्ताव विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया। विवि के कुलगुरु डॉ राकेश सिंघई के अनुसार एक राष्ट्र-एक नाम भारत की अवधारणा के तहत कदम उठाया गया है। जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। जिसके बाद डिग्री-अंकसूची-ट्रांसक्रिप्ट में भारत शब्द लिखा जाएगा। इतना ही नहीं कुलगुरु डा. सिंघई के अनुसार इस निर्णय के बाद देश और विदेश में सभी पत्राचार और दैनिक कार्यों में ‘भारत’ का ही उपयोग होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीएवीवी संभवतः देश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसने इस तरह का प्रस्ताव पारित किया है।
हमें अपने देश के मूल नाम ‘भारत’ का ही उपयोग करना चाहिए
कुलगुरु डॉ सिंघई ने बताया कि भारत का नाम प्राचीन काल से ही ‘भारत’ रहा है, और अंग्रेजों ने इसे ‘इंडिया’ नाम दिया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के मूल नाम ‘भारत’ का ही उपयोग करना चाहिए। डॉ सिंघई ने यह भी बताया कि वह अपने विजिटिंग कार्ड पर भी ‘भारत’ नाम का उपयोग करते आ रहे हैं। बता दें, यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार द्वारा सन 1964 में स्थापित किया गया था।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129