मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत सभी मंत्री होटल नर्मदा रिट्रीट में मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने अहिल्या किला जाकर राजगादी का दर्शन किया। राजवाड़ा पर कैबिनेट का फोटो सेशन कराया। फिर मंत्रियों समेत अहिल्या घाट पर नर्मदा पूजन किया। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव मंडलेश्वर जाएंगे। यहां आम सभा को संबोधित करेंगे। वे जानापाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास भी करेंगे।इन धार्मिक नगरों में नहीं मिलेगी शराब
• उज्जैन (नगर निगम)
• ओंकारेश्वर (नगर पंचायत)
• महेश्वर (नगर पंचायत)
• मंडलेश्वर (नगर पंचायत)
• ओरछा (नगर पंचायत)
• मैहर (नगर पालिका)
• चित्रकूट (नगर पंचायत)
• दतिया (नगर पालिका)
• पन्ना (नगर पालिका)
• मंडला (नगर पालिका)
• मुलताई (नगर पालिका)
• मंदसौर (नगर पालिका)
• अमरकंटक (नगर पंचायत)
• सलकनपुर (ग्राम पंचायत)
• बरमानकलां लिंगा एवं बरमान खुर्द (ग्राम पंचायत)
• कुंडलपुर (ग्राम पंचायत)

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें