Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर: "घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत", MP के श्योपुर में बारात में आया साइलेंट अटैक, पसरा मातम, देखिए VIDEO

शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

/ by Vipin Shukla Mama
श्योपुर। देश में लगातार सामने आ रहे साइलेंट अटैक के मामले सभी के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। अभी विदिशा में शादी के स्टेज पर डांस कर रही युवती की मौत हृदय से ओझल भी नहीं हुई थी कि इसी बीच MP के जिला श्योपुर में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर घोड़े पर ही बैठा रह गया। पहले पास में खड़े लोगों को समझ नहीं आया, एक दोस्त ने उसे हिलाने और बात करने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं हिला तो लोग दौड़कर घोड़े के पास आए। दूल्हे प्रदीप जाट को सीधा किया तो वह पीछे की तरफ गिरने को हुआ। तब लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और सभी रिश्तेदार दौड़कर उसके पास पहुंचे। किसी ने पानी पिलाने की तो किसी ने सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया।
                  (देखिए video)
प्रदीप जाट (27) की बारात श्योपुर बायपास से जाट छात्रावास पहुंची थी। यहां पर शादी समारोह था। शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा डांस करने से थक गया है, लेकिन घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी हालत गंभीर हो गई। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है। शनिवार को प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया। 
मौत की खबर सुनकर दुल्हन हुई बेहोश
दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। इस घटना से सारा शहर सनाके में है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129