Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका धर्म: जगदगुरू योगानंदाचार्य देवाचार्य दयारामदास जी का उनके परम भक्त सतीश उपाध्याय ने किया पहले यात्रा में फिर गृह आगमन पर जोरदार स्वागत, देखें video

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रयागराज महाकुंभ में ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर दयारामदास महाराज को श्रीमद जगदगुरू योगानंदाचार्य देवाचार्य के पद से विभूषित किया गया है। जिसके बाद पूज्य गुरूदेव 11 फरवरी को सुबह 9 बजे प्रयागराज महाकुंभ से शिवपुरी आए। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ और नगर में शोभा यात्रा निकाली। जगदगुरू योगानंदाचार्य देवाचार्य के पद से विभूषित होने के बाद पहली बार पूज्य गुरूदेव का शिवपुरी आगमन हुआ इस खुशी में होटल तरुण रेसीडेंसी के मालिक और भक्त रामकुमार शिवहरे में उनका स्वागत में कार्यक्रम रखा। 
परम भक्त सतीश उपाध्याय ने पहले यात्रा फिर गृह आगमन पर किया जोरदार स्वागत
इधर शहर भर में गुरुदेव का स्वागत किया गया। तो वहीं उनके परम भक्तों में अग्रणी सतीश उपाध्याय, प्रवीण पांडे, अमित उपाध्याय ने
परिजनों के साथ पूज्य गुरुदेव का यात्रा में जोरदार स्वागत किया। उसके बाद शाम को जब गुरुदेव उनके शिव कॉलोनी निवास पर पधारे तो उनका आतिशबाजी चलाकर, फुल माला और आरती
कर परंपरानुसार स्वागत किया।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129