
#धमाका बड़ी खबर: महाराष्ट्र के डॉक्टर निकले थे तीर्थ यात्रा पर हुए गंभीर हादसे का शिकार, शिवपुरी गुना फोरलेन पर कार पुल से गिरी, 2 महिला डॉक्टरों की मौत, 4 डॉक्टर घायल
शिवपुरी। शिवपुरी गुना फोरलेन स्थित कोलारस अनुविभाग अंतर्गत लुकवासा पर धार्मिक यात्रा पर महाराष्ट्र से निकले छह डॉक्टरों की एक कार पुल से नीचे जा गिरी। जिसमें सवार दो महिला डॉक्टर की मौत हो गई जबकि साथ में सवार अन्य डॉ घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को लुकवासा बायपास पर सुबह करीब 8 बजे अयोध्या से उज्जैन जा रही एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। जिसमें सवार डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुल से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में डॉ. तन्वी आचार्य (50) पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉ. नीलम पंडित (55) पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। कार में मुंबई और आसपास के रहने वाले छह डॉक्टर सवार थे। घायलों में डॉ. उदय जोशी (64) निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55) निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी (59) घायल हुए हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें