Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: लो कर लो बात, "गुना" की "दुल्हन" पहले भी 2 बार हो चुकी है "अगवा"

सोमवार, 3 मार्च 2025

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। दुल्हन की विदा कराकर ले जा रही बारात के बीच से गुना की जिस दुल्हन को रविवार को अगवा किया गया और हलाकान पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा। सोमवार को इसी कहानी में ट्विस्ट आ गया। पुलिस के मुताबिक दुल्हन पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी दो बार अगवा की जा चुकी है। इसके पहले उसे अगवा होने के बाद इंदौर से बरामद किया गया था। बता दें कि 
गुना में रविवार को दुल्हन को अगवा करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी आकाश अपने एक साथी के साथ फरार है। इस मामले में अहम बात सामने आई है कि इसके पहले भी लड़की का दो बार अपहरण हो चुका है। दो साल में तीसरी बार लड़की अगवा हुई है।
आकाश इसे मत मारो
इधर, दुल्हन ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि ये लोग जबरन उसे लेकर गए थे। उसकी इसमें कोई सहमति नहीं थी। लड़की ने किसी को भी पहले से जानने से इनकार किया है। जबकि दूल्हे विक्रम का कहना था कि दुल्हन ने वारदात के दौरान कहा था- आकाश इसे मत मारो।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129