Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर: अमेरिकी के कई राज्य में आए 40 बवंडर से 32 की मौत, हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे, 10 करोड़ लोग प्रभावित, 2 लाख घरों के लोग अंधेरे में

रविवार, 16 मार्च 2025

/ by Vipin Shukla Mama
अमेरिका। अमेरिका के मध्य और दक्षिण हिस्से में आए बवंडर (टॉरनेडो) और तेज हवाओं के कारण कई मकान और स्कूलों को व्यापक नुकसान पहुंचा। अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में आए भीषण तूफानों ने भारी तबाही मचाई है। इसमें कम से कम 32 लोगों की जान चली गई जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। तूफानों की चपेट में आने से कई घर ध्वस्त हो गए। हजारों वर्ग किलोमीटर जंगल जलकर राख हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। हवाएं इतनी तेज थीं कि ट्रक तक पलट गए। नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी डेविड रोथ ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक ही 26 तूफानों की सूचना मिली। इस बीच, शनिवार को यह तूफान मिसिसिपी घाटी और डीप साउथ की ओर बढ़ गए।अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह तक सबसे अधिक मौतें मिसौरी में हुईं, जहां रातभर चले तूफान में कम से कम 11 लोगों की जान ले ली। पावरआउटेज डॉट यूएस साइट के अनुसार, तेज हवाओं के कारण टेक्सास, ओक्लाहोमा, मिसौरी, इलिनोइस, इंडियाना और मिशिगन में 2,00,000 से अधिक घरों और व्यवसायों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सुदूर पश्चिमी मिनेसोटा और सुदूर पूर्वी दक्षिण डकोटा के कुछ हिस्सों में बर्फानी तूफान की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 6 इंच तक बर्फ जमने की उम्मीद है। साथ ही 60 मील प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129