Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका फॉलोअप: 7 करोड़ के PWD घोटाला कांड में कार्यपालन यंत्री धर्मेद्र सिंह यादव का विकेट गिरा, हुए निलंबित, कलेक्ट्रेट अटैच, 15 पर दर्ज हुआ है केस

गुरुवार, 27 मार्च 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी के लोक निर्माण विभाग PWD में 7 करोड़ के घोटाले के मामले में आरोपी कार्यपालन यंत्री धर्मेन्द्र सिंह यादव को वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में धर्मेन्द्र सिंह यादव का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, शिवपुरी रहेगा। बता दें कि इस घोटाले की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच 
गया है। जिसके
 चलते संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने यह निलंबन की कार्रवाई की है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी शिवपुरी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 
ऐसे निकाले आउट सोर्स कर्मचारियों ने रुपए 
2018-19 से 2022-23 के बीच 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 रुपए निकालने की बात की पुष्टि हुई है। इस राशि को पांच अलग-अलग बैंक खातों में भेजा गया था।
जांच समिति की रिपोर्ट में कार्यपालन यंत्री के अलावा संभागीय लेखाधिकारी, सहायक वर्ग-3 और आउटसोर्स कंपनियों के ऑपरेटर्स शामिल हैं। यह घोटाला मध्यप्रदेश कोषालय संहिता 2020, वित्तीय संहिता और आईएफ एमआईएस नियमों का उल्लंघन है। अन्य दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129