Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने गाया "जय जय शिव शंकर, कांटा लगे ना कंकर", नया अंदाज, video

शुक्रवार, 14 मार्च 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूजे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में शिवपुरी के जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निवास पर भी होली खेली गई। लोगों ने कलेक्टर चौधरी को रंग गुलाल लगाया। इस मौके पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी नए अंदाज में होली सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। उन्होंने अपनी शानदार आवाज में "जय जय शिव शंकर, कांटा लगे ना कंकर" गीत गाया, उन्होंने सधे हुए अंदाज में गाना गाया जिस पर लोग जमकर झूमते नाचते दिखे।
   (सुनिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार की आवाज)
इस अवसर पर जिला उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश गुप्ता, कॉन्ट्रैक्टर योगेन्द्र तोमर सहित कई अन्य लोग जमकर डांस करते नजर आए।
नगर में भी खेली गई होली
नगर में भी लोगों ने खूब होली खेली। निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल सात रंगों में रंगे दिखाई दिए। उन्हें सौरभ सांखला ने रंगा। 
इधर व्यवसाई गगन अरोरा भी होली पर बदले अंदाज में होली खेलते दिखाई दिए। वे देशी होते हुए विदेशी लुक में थे।
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम ने भी होली खेली। इसके अलावा नगर में कईअन्य लोग होली खेलते दिखाई दिए। करेरा में रवि तिवारी ने होली खेली।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129