दिल्ली। भयंकर भूकंप से म्यांमार-बैंकॉक हिल गए है। म्यामांर में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। बड़ी बड़ी बिल्डिंग, पुल धराशाही हो गए हैं। लोग सड़कों पर निकल आए हैं। दहशत का माहौल है। बता दें कि आज शुक्रवार को म्यांमार में 7.2 और 7 तीव्रता के दो भूकंप आए हैं।भूकंप से भारी तबाही हुई है। यहां एक पुल कई भागो में टूट गया है। भूकंप का असर बैंकॉक में दिखा। यहां झटके से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग धराशाई हो गई। भूकंप के झटकों से सैकड़ों मील दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया, इसमें अभी भी 43 मजदूर फंसे हुए हैं। इसके अलावा एक पुरानी बिल्डिंग धुएं का गुबार बन गई। कई बिल्डिंग टेढ़ी हो गई हैं। फिलहाल कितनी जानें गई ज्ञात नहीं लेकिन जन हानि बताई जा रही है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ म्यांमार मेंभूकंप के पहले झटके के 12 मिनट के बाद ही दूसरा झटका आया। दूसरे भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। इस भूकंप का केंद्र सागाइंग से 18 किलोमीटर दक्षिण में था। म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले में बचाव दल के एक कर्मचारी ने बताया कि भूकंप से भारी तबाही हुई है और सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें