Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: भोपाल के टीआईटी कॉलेज की लड़कियों के साथ दुष्कर्म, रूह कंपा देने वाला मामला, याद आया अजमेर कांड

रविवार, 27 अप्रैल 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में रूह कंपा देने वाले रेप केस का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले ने अजमेर गैंगरेप की याद ताजा कर दी है। भोपाल के टीआईटी कॉलेज में एक मुस्लिम गिरोह हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करता और फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पीड़िताओं की लंबी कतार लग गई। भोपाल में हिंदू लड़कियों को डांस सिखाने वाले दुष्कर्मी उन्हें जबरिया नशीला ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करते थे। फिर video बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। इतना ही नहीं उन्हें गांजा पिलाकर मांस खिलाया जाता था और मारपीट की जाती थी। एक बार जो लड़की इनके चंगुल में आती है वह जीवन नर्क बना लेती है। कई मुस्लिम लड़के अक्सर हिन्दू लड़कियों से दोस्ती करते, उन्हें प्रेमजाल में फंसाते और फिर उनके साथ दुष्कर्म करके ब्लैकमेलिंग किया करते थे। यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता था। बाद में उन्हीं हिन्दू लड़कियों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अन्य मुस्लिम दोस्तों के पास भेजा जाता, जहां उनके साथ दरिंदगी की जाती रही। डर और बदनामी के चलते कई लड़कियां इनके चंगुल में आईं लेकिन मुंह नहीं खोला और उनकी ज्यादती सहती रहीं।आखिरकार दो अनाथ बहनों ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो पुलिस के भी होश उड़ गए। केस की परत दर परत खुलने पर सभी कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। कुल मिलाकर MP की राजधानी भोपाल में हिंदू युवतियों को गिरोह बनाकर प्रेमजाल में फंसाने और फिर दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि कैसे उसे और उसकी बहन के साथ मारपीट से लेकर गांजा पीने और मांस खाने तक के लिए मजबूर किया गया। 
इधर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों पर शिकंजा कसा है साथ ही नित नए खुलासे भी हो रहे हैं। इसी क्रम में आरोपी साहिल खान ने बताया कि वह मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है।
फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने के बाद मन नहीं लगा और पढ़ाई को छोड़कर अशोका गार्डन इलाके में उसने डांस क्लास शुरू कर दी। यहां केवल हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन देता था। डांस गुरु होने के नाते नजदीकी बढ़ाता था। वह बाहर से पढ़ने आई गरीब लड़कियों को हाई प्रोफाइल लाइफ दिखाने हुक्का लाउंज और पब लेकर जाता था। इस दौरान उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी हासिल करता था।
गांव की रहने वाली गरीब लड़कियों को जब भरोसा हो जाता तो पार्टी के नाम पर अशोका गार्डन स्थित रूम पर ले जाता था। यहीं बैतूल की एक युवती से पहली बार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया था।
इसका वीडियो भी उसने चुपके से बनाया था। बाद में इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त फरहान से भी अपने रूम में युवती का रेप कराया। ये दोनों पीड़िता सगी बहने बताई जा रही हैं। इधर, साहिल के मोबाइल फोन से पुलिस को फिलहाल कोई अश्लील वीडियो नहीं मिला है। आरोपी पहले ही वीडियो डिलीट कर चुका था। पुलिस मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।
आरोपियों ने गिरोह बनाकर लड़कियों के साथ सीरियल रेप किए हैं, लिहाजा पुलिस संगठित अपराध की धाराओं में इजाफा कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुस्लिम युवकों का पूरा गिरोह इसमें शामिल है। टीआईटी कॉलेज से ही एक और मामला सामने आया, जिसमें शाहरुख नामक आरोपी ने एक युवती दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करते हुए अपनी नाबालिग सहेली को अपने दोस्त आयान के पास भेजने का दबाव डाला। इस मामले में जोया नामक मुस्लिम महिला, उसके पति फैजान और जावेद का नाम भी उजागर हुआ है। शाहरुख, जोया के घर में ही हिन्दू लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता था। सूत्रों की मानें तो चार अन्य पीड़िताओं ने भी इस गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। भोपाल के पांच थानों में पांच अन्य पीड़िताओं ने FIR लिखवाई है। इन सभी मामलों के तार टीआईटी कॉलेज से ही जुड़ रहे हैं। सभी मामलों में अभी तक 12 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 8 की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
मोबाइल में मिला video तीन लड़कियों से एक साथ रेप करता दिखा
मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल से मिला एक वीडियो ऐसा है जिसमें वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप कर रहा है। उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी इंदौर की पीड़िता से रेप करने के साथ ही उसे सिगरेट से दाग रहा है।
आरोपी लड़कियों के साथ क्रूरता करता था। उन्हें मारता-पीटता था। वीडियो भी बनाता था और अपने मोबाइल फोन में सेव कर लेता था।
पीड़िताओं के वीडियो आरोपी ने एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा पीने का आदी है। इंदौर की पीड़िता को उसने कई बार मजबूर कर गांजा और शराब पिलाई है।
उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने यह भी बताया कि वह इंदौर की पीड़िता से प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था।
लड़कियां पहुंचाने का काम करता था शाजी
मामले में गिरफ्तार शाजी उर्फ शम्सउद्दीन आरोपियों के लिए लड़कियों को उनके ठिकाने तक पहुंचाने और रेप के बाद उन्हें घर तक छोड़ने का काम करता था। शाजी पेशे से मैकेनिक है। वह अप्सरा टॉकीज के पास ऐशबाग में रहता है।
फरहान साइड बिजनेस के तौर पर सेकेंड हैंड गाड़ियां खरीदने-बेचने का काम करता था। गाड़ियों में काम कराने के सिलसिले में शाजी से उसकी दोस्ती हुई थी।
शाजी की दुकान अशोका गार्डन में थी। 2 पीड़िताएं इसी इलाके में किराए से रह चुकी हैं। फरहान के कहने पर शाजी 500-700 रुपए लेकर उन्हें लाने और ले जाने का काम करता था।
फरहान ने शाजी की मदद से पीड़िताओं को कई बार अनजान युवकों के ठिकानों तक छुड़वाया है। पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ा सकती है।
आरोपियों की क्राइम प्रोफाइल
फरहान खानः मुख्य आरोपी है। हिंदू लड़कियों को फांसने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई लड़कियों से ज्यादती की।
साहिल खानः मूलतः पन्ना का रहने वाला है। अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता था। टारगेट कर हिंदू लड़कियों को फंसाकर रेप किया। इसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।
अली खानः जून 2024 में अशोका गार्डन के एक होटल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर फरहान को भेजा। जुलाई-2024 में मिलने के बहाने बुलाया। यहां पहले से फरहान मौजूद था। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर फरहान ने गलत काम किया।
शाजी उर्फ शम्सउद्दीनः मैकेनिक है और फरहान का दोस्त। 500-500 रुपए के लालच में यही लड़कियों को लाता-ले जाता था। फरहान के कहने पर जबरदस्ती उन्हें गांजा पिलाने का काम भी करता था।
अबरार: कोलकाता का रहने वाला है। भोपाल
पढ़ने आया था, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़कर वापस चला गया। गिरफ्तारी के लिए टीम कोलकाता रवाना हुई है। इसके कमरे में लड़की से दुष्कर्म हुआ।
नबील: बिहार का रहने वाला है। बीच में
पढ़ाई छोड़कर चला गया। लड़कियों को बदनाम करने में इसका हाथ। एक टीम बिहार रवाना।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129