
#धमाका_बड़ी_खबर: उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले, आदित्य सिंह कलेक्टर अशोकनगर होंगे
Bhopal भोपाल। प्रदेश सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को हटा दिया है अब वे अपर सचिव, श्रम विभाग होंगे। जबकि उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदल दिए है। संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। आज रविवार की शाम जारी आदेश में इस तरह 9 आईएएस के तबादले किए गए है। नीरज कुमार सिंह कलेक्टर, उज्जैन अब संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण, सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर, अशोकनगर अब अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग होंगे। आदित्य सिंह कलेक्टर, हरदा अब कलेक्टर, अशोकनगर, रोशन कुमार सिंह कलेक्टर, विदिशा को कलेक्टर, उज्जैन, सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर, हरदा होंगे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें