Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन ने करैरा में बैठक आयोजित की

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन ने करैरा विधानसभा में सोमवार को बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन जिला उपाध्यक्ष जेपी त्यागी जी जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह धाकड़ नगर अध्यक्ष लखन अवस्थी जी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया और सभी संचालकों द्वारा सर्व समिति से अध्यक्ष चुना गया।
 करैरा ब्लॉक के जगदीश कुशवाह बने अध्यक्ष 
 करैरा विधानसभा क्षेत्र में प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जैन के द्वारा की गई जिन्होंने सभी प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के साथियों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन के साथ जिला उपाध्यक्ष जेपी त्यागी, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह धाकड़, नगर अध्यक्ष लखन अवस्थी के साथ मिलकर कार्यकारिणी का गठन किया गया और सभी प्रायवेट स्कूल संचालकों द्वारा सर्व समिति से अध्यक्ष चुना गया। जिसमें संरक्षक के रूप में प्रवीण दुबे, विष्णु प्रसाद सोनी, मुकेश प्रजापति, धर्मेन्द्र भार्गव, एच.आर.जैन, ब्लॉक अध्यक्ष करैरा के लिए जगदीश कुशवाह, सचिव ज्ञान सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, सुरेन्द्र लोधी, सह सचिव कल्पना नरवरिया, उमाशंकर भार्गव, मीडिया प्रभारी रवि गौतम, ब्लॉक संगठन मंत्री सुभा श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष गीतेन्द्र त्रिपाठी का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर करैरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के स्कूल संचालकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए जिन्होंने मिलकर नव गठित ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी का स्वागत करते हुए बधाइयां प्रेषित की।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129