Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: रामनवमी पर अनेक संगठन की तरह भाविप की शाखा विवेकानंद ने नालंदा अकादमी पर पुष्प वर्षा के साथ शरबत पिलाकर किया शोभा यात्रा का स्वागत

सोमवार, 7 अप्रैल 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में धूमधाम से निकली रामनवमी की शोभा यात्रा का अनेक संगठन ने स्वागत, सत्कार किया। इसी क्रम में भाविप की शाखा विवेकानंद द्वारा रामनवमी भव्य यात्रा के स्वागत में भाजपा कार्यकारिणी के साथ पुष्प वर्षा की, साथ ही शरबत पिलाकर स्वागत किया। शहर के राजेश्वरी रोड पर नालंदा अकादमी पर रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा का स्वागत, पुष्पवर्षा व शरबत वितरण कर किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। 
शाखा अध्यक्ष अक्षत बंसल ने बताया कि स्वागत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा तथा विजय शर्मा, हरवीर रघुवंशी, भानु दुबे आदि भाजपा पदाधिकारी का सानिध्य मिला।
शाखा कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर ने बताया कि कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से अर्पित बंसल, अतुल जैन, जितिन गुप्ता (जीतू), सीए सत्य प्रकाश अग्रवाल, संदीप जैन, एकांश मंगल, मनीष गुप्ता, रोहित विरमानी, हर्षित बंसल, आकाश गुप्ता, आशुतोष सराफ, मोहित बिंदल, नितिन मंगल आदि सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129