Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित शत्रुघ्न सिंह तोमर बने जिला अध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव जिला मंत्री

गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें शत्रुघ्न सिंह तोमर जिला अध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव जिला मंत्री बनाए गए हैं।
आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 को भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा शिवपुरी के कार्यालय एंग्री भवन विवेकानंद कॉलोनी में निर्वाचन अधिकारी श्री राजन नायर संभाग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ एवं प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ के निर्देशन में संपन्न हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें अध्यक्ष के रूप में श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर जिला मंत्री के रूप में जितेंद्र श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में गजेंद्र यादव को नियुक्त किया गया उदयभान सिंह पवैया को शहर जिला मंत्री का दायित्व दिया गया तथा संपूर्ण कार्यकारिणी 10 दिन के अंदर मिलकर गठित कर ली जाएगी ऐसी उम्मीद प्रदेश मंत्री राजेंद्र नायर द्वारा की गई 
इस अवसर पर ग्वालियर जिले के भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा राज्य कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह भदोरिया जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिंह यादव भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर सुनीत कुमार सिंह चौहान मंचासीन रहे कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विविध संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित लगभग एक सैकड़ा सक्रिय कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे मंच का संचालन महावीर मुद्गल द्वारा किया गया तथा भारतीय मजदूर संघ के गीत का गायन श्रीमती मंजू धाकड़ द्वारा किया गया जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने पुरानी कार्यकारिणी का संपूर्ण व्रत रखा तथा तथा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की तरफ से सभी सम्मिलित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129