Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा बने इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मप्र इन्डियन वेटरन्स आर्गेनाजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटरन जोगिंदर सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वेटरन रामपाल सिंह गौर की अनुशंसा पर वेटरन चन्द्र प्रकाश शर्मा को मध्य प्रदेश का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा जाहिर की कि आपका योगदान मध्य प्रदेश टीम को मजबूत करेगा। पूर्व सैनिकों , वीर नारियों , विधवाओं, बच्चों एवं आश्रितों की सदैव तत्परता से सहायता करोगे। मध्य प्रदेश का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह गौर,  जनरल सेक्रेटरी आसीन खान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय वीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डा. बी. एस. चहार, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राव , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक , केरल प्रदेश अध्यक्ष कुरूप , तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष, एम राधा, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह तोमर , मध्य प्रदेश जनरल सेक्रेटरी आर एन सैनी , मध्य प्रदेश पीआरओ भगवंत सिंह, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कलसकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि जो जवाबदारी मुझे मिली है उसे निभाने की हर संभव प्रयास करेंगें। राष्ट्रीय नेतृत्व की इच्छाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129