Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: किसान कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर हुआ मंथन, कल किया था कांग्रेस ने ED का विरोध

शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज किसान कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक एवं समन्वय समिति की प्रभावशाली बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती प्रदान करना और आगामी रणनीति को तय करना रहा।
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, जो आज शिवपुरी प्रवास पर थे, मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए।
उन्होंने कहा किसान कांग्रेस गांव-गांव तक पहुंचेगी, हर किसान की आवाज़ बनेगी। संगठन का विस्तार हमारा प्रमुख उद्देश्य है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जौरा विधायक एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी पंकज उपाध्याय ने कहा कि हर कार्यकर्ता तक संवाद पहुंचाना और ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाना हमारी प्राथमिक रणनीति है।
सह प्रभारी अनिरुद्ध कुशवाह ने कहा कि  हम गांव-गांव जाकर किसान कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।
विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह ने कहा कांग्रेस हमेशा किसानों और गरीबों की सच्ची हितैषी रही है। हमें अपनी नीतियों और जमीनी कार्यों से यह भरोसा फिर से लोगों के दिलों में जगाना है। संगठन को सक्रिय और मजबूत करना ही आने वाले समय में सफलता की कुंजी बनेगा।
पूर्व विधायक कोलारस वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल ही संगठन की असली ताकत है, इसे लगातार बढ़ाना होगा।
इस बैठक में विधायक करैरा प्रागीलाल जाटव, पिछोर विधानसभा प्रत्याशी अरविंद लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश, और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह फौजी सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में कांग्रेस को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और ग्राम स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने हेतु सार्थक विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के अंत में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह फौजी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।
मान सिंह फौजी की सादगी, जमीनी पकड़ और संगठनात्मक क्षमता की सभी ने खुले दिल से सराहना की। उनके अथक प्रयासों के चलते किसान कांग्रेस शिवपुरी जिले में नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ रही है।
ED कारवाई के विरोध में किया कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन
देश में ED के विरोध में जिला कांग्रेस शिवपुरी ने 16 अप्रैल को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान विधायक कैलाश कुशवाहा पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी बासित अली जिला कांग्रेस सभी जिले के ब्लॉक अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कोली शिवपुरी शहर की नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना शेर सिंह किसान कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह साबर खान जनपद सदस्य गंगाराम बघेल गोपाल बघेल हबीब खान सतीश धाकड़ राजेंद्र शर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु कुशवाहा केके खंडेलवाल मोहित अग्रवाल भारत सिंह रावत मुकेश वर्मा मुन्नालाल सुमन अरुण पहाड़िया सौरभ सरिया ललित ललित सेन पार्षद एमडी गुर्जर पार्षद हुकुम सिंह कुशवाहा भूरा जाटव अशोक सगर दयालु जाटव दयाल जाटव राजेंद्र जाटव राजू कोहली नरवर दिनेश परिहार संगठन मंत्री राजकुमार बंसल अनिल उत्साही दिलावर खान रन्नौद हनीफ खान टोनी पुनीत शर्मा पुनीत शर्मा रिंकू रघुवंशी सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज महामहिम राष्ट्रपति को मार्फत कलेक्टर शिवपुरी ज्ञापन सौंपा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129