Shivpuri शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में टाइगर की लोकेशन पर नजर रखने वाली हथनी लक्ष्मी ने नर बच्चे को जन्म दिया है। रोचक जानकारी के अनुसार हथनी दो साल गर्भवती रहकर बच्चे को जन्म देती है, वैज्ञानिकों ने हथिनी की लंबी गर्भावस्था के रहस्य को सुलझा लिया है। जीव विज्ञान की एक विचित्रता के कारण अजन्मे बच्चे का गर्भ में लगभग दो साल तक विकास होता है, जिससे उसे जन्म से ही जीवित रहने के लिए आवश्यक मस्तिष्क शक्ति मिलती है। हाथियों का औसत जीवनकाल लगभग 65 वर्ष या उससे अधिक होता है। अफ़्रीकी हाथियों में ज़्यादातर मादाएं 14 से 15 साल की उम्र के बीच पहली बार बच्चे को जन्म देती हैं, और एशियाई हाथियों में यह समय थोड़ा बाद में आता है। 16 से 40 की उम्र के बीच प्रजनन क्षमता काफी हद तक स्थिर रहती है और उसके बाद थोड़ी कम हो जाती है, हालाँकि 60 से ज़्यादा उम्र की मादाएँ अभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
टाइगर की लोकेशन की अहम जिम्मेदारी निभाने आया था जोड़ा

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें